Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ताजपुर माझा गाँव में 76 साल बाद चकबंदी प्रक्रिया शुरू, ग्रामीणों में हर्ष

विशेष संवाददाता 21-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0154 (19)

जमानिया। तहसील क्षेत्र के ताजपुर माझा गांव में आजादी के 76 साल बाद बहुप्रतीक्षित चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। गांव के खेल मैदान पर एक खुली बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें चकबंदी अधिकारी, लेखपाल, ग्राम प्रधान आदि ने किसानों को जानकारी दी।

बैठक में सहायक चकबंदी अधिकारी अरुण कुमार, कानूनगो पवन कुमार शर्मा और लेखपाल रामचंद्र यादव ने जानकारी दी कि गाँव में चकबंदी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दिया गया है और धारा 4 का प्रकाशन किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि यदि सब कुछ सुचारू रूप से चला तो यह प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। चकबंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों ने कहा कि इससे बिखरे हुए खेत एक स्थान पर आ जाते हैं, जिससे खेतों का आकार बड़ा हो जाता है। इससे फसल उत्पादन लागत में कमी आती है और मेड़ में बर्बाद होने वाली भूमि भी बचती है। चकबंदी के बाद खेतों का रकबा बढ़ने से आधुनिक खेती करना आसान हो जाएगा और देखभाल बेहतर तरीके से हो सकेगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और मुनाफा भी बढ़ेगा। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने इसकी सराहना की और कहा कि किसानों को सहुलियत मिलेगी। ग्राम प्रधान सतीश चंद्र सिंह यादव ने चकबंदी प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आजादी के बाद से गांव की चकबंदी न होने के कारण समुचित विकास संभव नहीं हो पाया था और शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक सही तरीके से नहीं पहुंच सका। उन्होंने कहा कि चकबंदी के बाद गाँव में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के प्रयासों की ग्रामीणों ने सराहना की। बैठक में मनोज यादव, रामानंद यादव, परमहंस यादव, गौरीशंकर, पंकज, विनोद, मुन्ना, मंगरू, सोनू, सुशील सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: दिनदहाड़े दो युवकों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Next: चाहे जितना लगाए जुर्माना हम करेंगे अपने मन से काम

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.