Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

निष्पक्ष,शान्तिपूर्ण मतदान मजबूत लोकतंत्र की रीढ़-डीएम

ब्यूरो 27-03-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन पंचायत 2021 को विविध कार्याे को समयबद्ध ढंग से पूर्व कराने एंव निर्वाचन सकुशल संचालन हेतु समस्त प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती के सम्बन्ध मे बैठक जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक मे जिलाधिकारी ने कार्मिक नियुक्ति एंव प्रशिक्षण व्यवस्था, लेखन सामग्री प्रपत्र किट व्यवस्था, यात्रा भत्ता व्यवस्था,मतपत्र व्यवस्था, नियन्त्रण कक्ष एंव प्रभारी अधिकारी शिकायत , टेन्टेज व्यवस्था, वाहन एंव ईधन व्यवस्था, वीडियो ग्राफी एवं सी सी टी वी आदि व्यवस्था , मतपेटिका व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था, मीडिया प्रबन्धन, कम्प्यूटर एवं नेट कनेक्टिविटी , सूचना प्रेषण, मतदाता सूची, भोजन एंव जलपान, प्राथमिक चिकित्सा एंव औषधी किट व्यवस्था, बूथ निर्माण एंव एम एम एफ, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लान एवं डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन प्लान, परिसीमन एवं आरक्षण तथा सफाई व्यवस्था, विद्युत एंव प्रकाश एंव डाक वितरण व्यवस्था के सम्बध में लगाये गये अधिकारियों से विस्तापूर्वक जानकारी ली। उन्होने समस्त प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों को पूरे जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में आवंटित कार्यो/व्यवस्थाओ से समस्त प्रकार के कार्याे की व्यवस्थाओं एवं निष्पादन हेतु उत्तरदायी होगे। उन्होने निर्देश दिया कि अधिकारी सौपे गये दायित्वो का निर्वहन एंव सम्पादन चुनाव की सन्निकटता को देखते हुए यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित कर ले कार्य की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करायेगे। उन्होने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निष्पक्ष , शान्तिपूर्ण मतदान मजबूत लोकतंत्र की रीढ़ होता है। अतःसमस्त अधिकारीगण पूरी निष्ठा एंव ईमानदारी के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशो/निर्देशो एवं सुसंगत नियमों/अधिनियमों का भॅली-भांति अध्ययन करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सम्पन्न करायेगे। आदेशो की अवहेलना तथा कार्यो के प्रति शिथिलता को गंभीरता से लिया जायेगा तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगीं

Post navigation

Previous: ऑटो रिक्शा पलटने से चालक की मौत
Next: ग्रामप्रधान पद हेतु चुनाव चिन्ह का होगा आवंटन ब्लाक मुख्यालय पर

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.