Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बोले उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा…

ब्यूरो 29-11-2021
IMG20211129123538

गाजीपुर। मा0 उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज मुहम्मदाबाद मे स्व0 कृष्णानन्द राय जी के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम मे भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होने अष्ट शहीदों  एवं स्व0कृष्णानन्द राय की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रखा गया। इससे पूर्व उन्होने जनपद के शिक्षा विभाग अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बोर्ड परीक्षाओ को नकल विहीन एंव शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु राजकीय, मान्यता प्राप्त, वित्त विहीन विद्यालयो को परीक्षा केन्द्र बनाने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में मौजूद मंचासिन अतिथिगण।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि  आज का उत्तर प्रदेश विकास का पर्याय बन गया है। यह सरकार जाति धर्म पर काम नही करती, यह ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर, सबका साथ सबका विकास चाहती है। गाजीपुर की धरती वीरो की धरती है सबसे ज्यादा कही शहीद होते है वह गाजीपुर की धरती है। यहां के लोग आजादी मे भी बढचढकर हिस्सा लिया था। आतंकी गतिविधियों मे भी गाजीपुर के कई वीर सपूतो ने अपनी कुर्बानी दी है उन सबको श्रद्धान्जली देता हूॅ। जम्मू काश्मीर मे 70 साल की समस्या  सरकार ने समाप्त कर दिया तथा ट्रीपल तलाक एवं सी0ए0ए0 पर कानून बना दिया जिससे मुस्लिम बहनों को जीने की आजादी मिलेगी और उनका जीवन सुखमय होगा। आज गरीबो के खाते मे 1000 रूपये भेजा जा रहा है एवं हर गरीब को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, 6 हजार रूपये किसानों को किसान सम्मान निधि, निःशुल्क गैस कनेक्शन, मुफ्त शौचालय तथा ऋण माफी भाजपा सरकार ने किया है एवं देश मे कोरोना जैसी महामारी मे पूरे देश के नागरिको को मुफ्त वैक्सीन लगाये जा रहे है। इस जनपद मे पहले नकल का व्यवसाय था जिसपर माननीय मुख्यमंत्री ने रोक लगाते हुए शिक्षा माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की गयी । उन्होने कहा कि किसी भी  परीक्षाओ को  नकल विहीन कराने हेतु सरकार कृत संकल्पित है। आज गेहूं, धान, गन्ना की खरीद सरकार कर रही है जिससे किसानो को उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि इस जनपद मे पुलो का अभूतपूर्व कार्य हुआ है जो पिछले 40-50 वर्षो मे नही हुआ था। इस जनपद को वाराणसी एवं लखनऊ से जोड़ने हेतु फोर लेन एवं पूर्वान्चल एक्सप्रेस जैसे सड़को का निर्माण किया गया।  जनपद मंे मेडिकल कालेज, स्कूल, लिंक रोड एवं जनपद मे 24 घण्टे विद्युत की व्यवस्था की गयी है। संस्कृतं महाविद्यालयों मे शिक्षको कीे कमी की पूर्ति करने हेतु अवकाश प्राप्त शिक्षको को संविदा के आधार पर नियुक्ति की कार्यवाही की जा रही है। अब तक इस जनपद में 110 लेक्चर एवं 296 सहायक अध्यापको की नियुक्ति पारदर्शिता तरीके से की गयी है।

उन्होने कहा कि देशभर में जब भी विकास कार्यों के उदाहरण की बात आती है तो उत्तर प्रदेश का नाम सबसे पहले आता है। यही कारण है कि प्रदेश  में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, स्मार्ट सिटी योजना , प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाओं में से 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है। विकास के चलते ही प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होने  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह बदलाव केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ है। अपराध और अपराधियों का ठिकाना कहे जाने वाला प्रदेश आज निवेशकों का नया पसंदीदा स्थान गया है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में बेरोजगारी की पूरी तरह से समाप्त करने का है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कई प्रकार की योजनाओं से करोड़ों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं। सरकार के लगभग पॉच वर्ष पूरे होने को है। यह बदलाव किसी परिकथा से कम नहीं है। आज विकास का अर्थ केवल और केवल प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कार्य के लिए बेहतर माहौल , अपराध नियंत्रण व जनकल्याण की योजनाओं को बिना भेदभाव के जनता तक पहुचाना है। विकास आज प्रदेश के हर कोने में देखने को मिल रहा है । एक्सप्रेस वे यूपी की पहचान बन रहे हैं जो आर्थिक प्रगति में सहायक हो रहे हैं।

कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व सलामी देते पुलिसकर्मी ।

उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ भी पिछडों तक पहुचाया गया है। समाज के कमजोर तबके को योजनाओं के लाभ से वंचित रखने की परम्परा को समाप्त करते हुए उन्हें सशक्त बनाया गया है। अति पिछड़ों के लिए मकान बड़ी समस्या था। सरकार ने इस समस्या का निराकरण कर दिया है । झोपड़ी में रहने को मजबूर अति पिछड़ा आज पक्के मकान में रह पा रहा है । इस सरकार ने अति पिछडों के मन की मुराद पूरी कर दी है। जो लोग सामाजिक न्याय के नाम पर लोगों को गुमराह करते थे , जातीय विद्वेष को बढ़ावा देकर सामाजिक खायी को गहरा करने का प्रयास करते थे. वे सब बेनकाब हुए हैं । वे सभी योजनाओं का लाभ गरीबों , दलितों , पिछड़ों . वंचितो को नहीं देते थे . उनके हितों पर डकैती डालने का कार्य करते थे । सत्ता मिलते ही उन सभी लोगों ने परिवारवाद को बढ़ावा देकर केवल अपने खानदान के लिए कार्य करते रहे।

इस अवसर पर राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी, विधायक मुहम्मदाबाद अलका राय, विधायक सैदपुर सुभाष पासी, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, बैठक में पुलिस अधीक्षक रामबदन  सिंह,  मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, गाजीपुर ,चंदौली,वाराणसी एवं जौनपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: इलाज के दौरान निधन
Next: छात्रवृत्ति अग्रसारित करने का अंतिम तिथि 3 दिसंबर

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.