Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

91 परियोजनाओं का किया उपमुख्यमंत्री ने शिलान्यास

ब्यूरो 12-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20211212_134053

?

गाजीपुर। मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार केशव प्रसाद मौर्य ने आज विधान जंगीपुर अन्तर्गत ग्रामसभा भड़सर मे क्षेत्र के विकास के लिए 5 परियोजनाओ का लोकार्पण एवं 86 परियोजनाओ का शिलान्यास कुल 91 परियोजनाओं का शिलान्यास / लोकार्पण मंत्र से दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरोन्त रीमोट का बटन दबाकर किया।

कार्यक्रम से पूर्ण मंच पर आसीन अतिथियों ने मा0 उप मुख्य मंत्री जी को फूल मालोओ के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम मे मा0 मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज जिस धरती पर मै आया हू यह प्रख्यात सितार वादक पं0रवि शंकर जी एंव नृत्य सम्राट उदय शंकर जी का जन्म इसी पावन धरा से कुछ दूरी पर हुआ। उन्होने उनका स्मरण करते हुए कहा कि गाजीपुर की धरती ऋषि मुनियांे की धरती है। इस धरती का इतिहास स्वर्णिंम, इतिहासिक एवं पौराणिक है। उन्होने विधान सभा जंगीपुर में 177 करोड़ की परियोजनाओ का लोकापर्ण /शिलांन्याश रीमोट का बटन दबाकर किया । उन्होने कहा कि आज कुछ लोगो ने हमसे मांग की है कि कुछ सड़को का निर्माण अत्यन्त आवश्यक है जिसमें जंगीपुर से आरीपुर 10 किमी मार्ग, बिरनो थाना से जलालाबाद तक मार्ग 17 किमी, पनसरवा नहर से हैदरा तक कुल 08 किमी, हरदा से जलालाबाद मोड़ 15 किमी, गाजीपुर घाट से रसूलपुर कन्धवारा होते हुए जंगीपंुर तक 07 किमी, बहलोलपुर से शहीद मनोज सिंह सिंगेर से हरिपुर नहर तक 05 किमी, गाजीपुर घाट से नूरपुर होते हुए 04 किमी और मटेहू से सलामतपुर 12 किमी तक ऐसी और 08 सड़को की मांग की गयी है।

कार्यक्रम में बोलते उप मुख्यमंत्री।

उन्होने सभी 08 मार्गो के निर्माण की घोषणा करते हुए उन्होने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना देरी किये इसका आगणन तैयार कर लखनऊ भेजने को कहा। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि चाहे वो गाजीपुर हो या गाजियाबाद, सोनभद्र हो सहारनपुर, गोरखपुर हो चाहे मिर्जापुर हो, काशी हो चाहे प्रयागराज हो, बलिया हो चाहे बागपत हो, हमारी सरकार मे विकास के कार्य मे भेद भाव नही होता, न ही किसी अन्य जिलो की उपेक्षा होती है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में बिना भेद भाव के केवल लोक निर्माण विभाग ही नही बल्कि अन्य सभी विभाग के माध्यम से विकास की सभी योजनाएं प्रदेश के 24 करोड़ जनता तक पहुँचाने का काम किया गया है। ‘‘सबका साथ ‘सबका विकास‘‘ का जो मंत्र है तथा देश मा0प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार प्रदेश सरकार मा0मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में हर वह कार्य / निर्णय लिया है जो प्रदेश की जनता की जरूरत थी और उनके सम्मुख पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य पवित्र है, हमारा लक्ष्य पवित्र है। बिना भेद भाव के हम लोग देश एवं प्रदेश के लोगो की सेवा करने का कार्य कर रहे है। हमारी सरकार के दौरान लगभग डेढ वर्षो तक का समय कोरोना काल का भेट चढ गया। उसके बाद भी जितना कार्य हमारी सरकार ने कर दिया उतना पिछली सरकारें 15 वर्षाे तक नही कर सकी। आज प्रदेश में 20 से 24 घण्टे विद्युत आपूर्ती की जाती है और आने वाले समय में पूरे प्रदेश में 24 घण्टे विजली देने का काम किया जायेगा। इस जनपद में मा0 मनोज सिनहा जी ने विकास के क्षेत्र मे ऐतिहासिक कार्य किया है जो प्रशंसा योग्य है।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री का माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता।

2019 में जो पराजय हुई उसे 2022 में विजय हासिल करना है। विश्व के शक्तिशाली नेता मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का ध्यान गरीबो पर केन्द्रित है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में गरीबो को निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा और आज से एक नई लोकोपयोगी योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है जिसमे अब गरीबो को प्रति यूनिट 05 किलो के स्थान पर 10 किलो राशन निःशुल्क वितरित किया जा रहा है इसके अतिरिक्त उन्हे तेल, दाल, नमक, चीनी भी पैकेट मे उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही गरीबो के कल्याण हेतु उज्ज्वला योजना मे गरीबो को निःशुल्क गैस सिलेण्डर, निःशुल्क बिजली कनेक्शन, बच्चों को स्कूल ड्रेस, तथा 05 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा अयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। इसके साथ किसान सम्मान निधि के द्वारा किसानों को 2000 की तीन किश्तो में तीन कुल 6000 रू सीधे उनके खाते मे डी.बी़.टी के माध्यम से भेजी जा रही है। उन्होने कहा कि पिछली सरकारे गरीबी हटाने का वादा करती थी, लेकिन गरीबी नही हटाते थे। जबकि हमारी सरकार किसानो, गरीबो, दलितो, पर विशेष ध्यान देती है उसी का परिणाम है कि किसानो को प्रतिवर्ष छः हजार रू0 गरीबो को निःशुल्क आवास, शौचालय, राशन, एंव अन्य जन उपयोगी सुविधाएँ मुहैया करायी जा रही है।

इस अवसर पर सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त‘ , सहकारिता राज्य मंत्री डा0 संगीता बलवंत, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक मुहम्मदाबाद अलका राय, विधायक जमानिया सुनीता सिंह, विधायक सैदपुर सुभाष पासी, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, राम नरेश कुशवाहा, एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, एवं भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह ने किया।

कार्यक्रम स्थल की ओर जाते उप मुख्यमंत्री।

Post navigation

Previous: समाज रहे एक जुट तभी मिल सकता है सत्ता पर अधिकार
Next: ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर हुआ नामांकन

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.