Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ने विद्युत कर्मियों के साथ की बैठक

विशेष संवाददाता 04-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
57 (2)

जमानिया। तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ताओं की समस्याएं, बिलिंग व्यवस्था और लाइन मरम्मत जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति में अनावश्यक कटौती न की जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने मीटर रीडिंग, बकाया वसूली, ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया और जर्जर तारों को बदलने जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कई जगहों से विद्युत विभाग के कर्मचारियों की शिकायत आ रही है। जिसे सुधार कर ले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद अधिशाषी अभियंता गोपी चंद ने कहा कि लाइनमैन अपने अपने क्षेत्र के 20 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध करावें ताकि इन बकायेदारों से वसूली की जा सकें। यदि बिल में कोई समस्या है तो उसे दूर किया कर भुगतान कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाएं अन्यथा वृहद स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। इसमें तहसील प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर आनंद व्यास‚ अविनाश राय‚ मृत्युंजय तिवारी‚ प्रेम प्रकाश‚ बंटी‚ विक्की‚ शेखर‚ वेद प्रकार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कार्यशाला संपन्न, प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
Next: ग्राम पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 19 फरवरी को होगा मतदान

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.