Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

धूम धाम से मनाई गई देव दीपावली

ब्यूरो 20-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
WhatsApp Image 2021-11-20 at 5.20.11 PM

जमानिया। देव दीपावली का पर्व शुक्रवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पर्व पर देर शाम नगर स्थित जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट व चक्काबॉध गंगा घाट दीपक से जगमगा उठा। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चीयों ने रंग-बिरंगे रंगों से रंगोली बनाकर घाट की शोभा बढ़ाई। 5100 दीपकों के प्रकाश का अनुपम दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों स्वर्ग लोक पृथ्वी पर उतर आया हो। देव दीपावली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह व समिति के लोगों ने माँ गंगा के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर 108 बत्तियों की विशाल ज्योत से गंगा आरती किया व प्रसाद का वितरण किया। समिति समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं ने गंगा घाट पर प्रत्येक सीढ़ी को दीपकों से सजा दिया व विभिन्न प्रकार की दीपकों व रंग-बिरंगे उपकरणों से रंगोली उकेरी तथा उनकी रोशनियों से अनुपम छठा विखेर दी। पर्व को यादगार बनाने के लिए युवाओं ने रंग बिरंगा पटाखे छोड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किये। कार्तिक पूर्णामा के दिन मंदिरों व घरों को दीपक की आर्कषक रोशनी से सजा दिया गया था तथा देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की। रंगोली प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम गीता प्रजापति, द्वितीय काजल गुप्ता व तृतीय कोमल गुप्ता तथा कनिष्ठ वर्ग में प्रथम छवि वर्मा, द्वितीय आर्या वर्मा व तृतीय पूर्णिमा जायसवाल को मुख्य अतिथि मन्नू सिंह द्वारा सम्मानित किया गया तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये सभी बच्चीयों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि काेतवाली प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय, विवेकानंद वर्मा, वैंकटेश्वर जायसवाल, दिलीप वर्मा, रवि कुमार, मुकेश, ओम जायसवाल, अनिल यादव, सोनू जायसवाल, सुमिरन शर्मा, अंश, पुर्णिमा जायसवाल, आर्या वर्मा, अमित तिवारी, शिवम गुप्ता, विक्की चौरसिया, किशन वर्मा, रजत अग्रवाल, रवि खरवार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
Next: भक्तों ने हरि कथा का किया श्रवण

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.