Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सफाईकर्मी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, वेतन बाधित

विशेष संवाददाता 09-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarlogo

गाजीपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत लालनपुर, विकास खंड करंडा में तैनात सफाईकर्मी कुमारी कुसुम यादव (अनु0-3606) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा 25 फरवरी 2025 को लिखित रूप से अवगत कराया गया था कि कुसुम यादव 1 फरवरी 2025 से न तो उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर रही हैं और न ही बायोमैट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पं0) करंडा ने 28 फरवरी 2025 को पत्र अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की थी।  इसके आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय द्वारा 28 फरवरी 2025 को कुसुम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। कुसुम यादव ने 5 मार्च 2025 को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया, लेकिन सम्यक विचारोपरांत पाया गया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में नियमित रूप से कार्य नहीं किया है।  इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कुसुम यादव का फरवरी माह का वेतन बाधित कर 7 मार्च 2025 को विभागीय कार्रवाई प्रख्यापित की। जांच अधिकारी ने उसी दिन आरोप पत्र जारी किया। ग्राम प्रधान ने 28 फरवरी 2025 को संबंधित थाने में भी तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुसुम यादव ने कार्यालय में लगे बायोमैट्रिक मशीन को तोड़ने का प्रयास किया, उपस्थिति रजिस्टर ले गईं और प्रधान के पुत्र पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाने की धमकी दी। अधिकारी ने कहा कि कुसुम यादव, विभागीय कार्रवाई और एफआईआर दर्ज होने के डर से 5 मार्च 2025 को सोशल मीडिया पर बेबुनियाद आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप निराधार हैं।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
Next: पुलिस ने 03 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.