Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

19 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण

विशेष संवाददाता 04-01-2025
1

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी तहसीलों में कुल 278 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का तत्काल समाधान किया गया। तहसील जखनियां में 47 में से 4, सेवराई में 27 में से 3, मुहम्मदाबाद में 62 में से 3, कासिमाबाद में 33 में से 2, और सैदपुर में 38 में से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सदर तहसील में 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर कोई निस्तारण नहीं हो सका। उपजिलाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्रता से स्थलीय निरीक्षण कर शेष शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश भी दिए, क्योंकि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है।लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार जमानियां सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व, 5 अक्टूबर 2024 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सातों तहसीलों में कुल 398 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 26 का मौके पर निस्तारण किया गया था। जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए तहसील समाधान दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें अधिकारियों को जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं।

Post navigation

Previous: लेखपाल संघ का रोष: एंटी करप्शन टीम पर मनमानी और अभद्रता का आरोप
Next: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने खंड शिक्षा कार्यालय को भेंट किया वाटर कूलर और प्यूरीफायर

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.