जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार

जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना सैदपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को भितरी तिराहा से 01 जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्त/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सैदपुर/चौकी प्रभारी भितरी सैदपुर द्वारा 22.06.2021 को अभियुक्त राजकुमार पुत्र रामचन्दर निवासी ग्राम बड़ेपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को भितरी तिराहा थाना सैदपुर गाजीपुर के पास से समय 06:00 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त को 26-03-2021 से जिला बदर घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 176/2021 धारा- 3/10 उ0प्र0 गुण्डा निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ उ0नि0 घनानन्द त्रिपाठी, उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी भितरी, का0 अमित कुमार मौजूद रहे।