Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

जिला अस्पताल को मिली “बबल सी पॉप” की दो मशीन

ब्यूरो 16-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। जन्म लेने के बाद सांस लेने  में दिक्कत  का सामना कर रहे नवजात के परिजनों को अब घबराने की कोई जरूरत नहीं है | ऐसे में अब उन्हें प्राइवेट नर्सिग होम या अस्पताल में बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए अस्पताल में  “बबल सी पॉप  मशीन” की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी  है। जिला अस्पताल को दो “बबल सी पॉप  मशीन” प्राप्त भी हो चुकी हैं, जिसकी कीमत प्रति मशीन लगभग 4.5  लाख रुपये  बताई जा रही है। इन मशीनों को जल्द ही स्टाल कर नवजातों का उपचार शुरू कर दिया जायेगा।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ राजेश सिंह ने बताया कि इस मशीन के मिल जाने से अब उन नवजात शिशुओ को जिनका फेफड़ा पूरी तरह से विकसित नहीं होने के कारण सांस लेने में दिक्कत होती  है, उन्हें उपचार के लिए किसी दूसरे बड़े शहर का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह दो मशीनें जिला अस्पताल को प्राप्त हो चुकी हैं और आने वाले समय में इंजीनियर की टीम जिला अस्पताल पहुंचेगी  और इन मशीनों को शिशु रोग वार्ड में स्टाल कर देगी जो विधिवत  काम करना शुरू कर देंगी । जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ  डॉ सुजीत कुमार पांडे ने बताया कि बहुत से  बच्चे हैं जिनकी उम्र एक  माह के अंदर होती है और उनका फेफड़ा पूर्ण रूप से विकसित नहीं होता है। इस कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत आती है।  इसके लिए उन्हें कांटीनिवस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर की आवश्यकता होती है। इसी को देखते हुए और खासकर संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयार किए गए पीडियाट्रिक वार्ड जो खासकर बच्चों के लिए बनाया गया है। उसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो बब्ल सी पॉप मशीन जिला चिकित्सालय को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस मशीन से एक  वर्ष से कम उम्र के बच्चों जिन्हें सांस लेने में दिक्कत आएगी । उन बच्चों में यह मशीन एयर प्रेशर को मेंटेन करेगा। यह मशीन उन बच्चों में तब तक लगी रहेगी जब तक बच्चे खुद से सांस न लेने लगें ।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पहले घंटे के अंदर गाढ़ा पीला दूध पिलाएँ
Next: संगीतमय भागवत कथा में पहुंचे सपा रितेश सिंह

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025 0
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025 0
IMG-20250423-WA0014
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

अनिल कुमार 23-04-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.