Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

संगीतमय भागवत कथा में पहुंचे सपा रितेश सिंह

ब्यूरो 16-11-2021
14

जमानियां। नगर के कस्बा बाजार स्थित रामलीला मैदान में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के लोग अमृत पान कर रहे है। जानकारी के अनुसार भागवत कथा को संगीतमय ढंग से सुनाने के लिए वाराणसी से कथा वाचक आई है।

आयोजित कथा में प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि गुरु चरणों की सेवा का अवसर मिलना परम सौभाग्य होता है, जो अनमोल है। मुझे भी ठाकुर जी की कृपा से गुरु सेवा का दायित्व मिला था, लेकिन उस समय सेवा भाव का ज्ञान नहीं था और अब जब ज्ञान की प्राप्ति हो चुकी है तो गुरु सेवा का अवसर नहीं हैं। इसलिए गुरू सेवा को समर्पित भाव से करना और उनका आदेश का पालन सदा ही करना चाहिए। कहा कि हमारे जीवन में विचारों का आदान प्रदान रोम-रोम से होता है इसके लिए सिर्फ नाक, कान और आखें ही नहीं होती हैं। इस दौरान कल युग के प्रसंग को विस्तार से सुनाया है। मुख्य अतिथि रितेश सिंह ने आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और कहा कि भागवत कथा से लोगों को सीख एवं प्रेरणा मिलती है जो वर्तमान समय में बहुत जरूरी है। दिन  पर दिन लोग आपसी भाईचारे को भुल रहे है। जो समाज के लिए खतरा है। इस अवसर पर महादेव पाण्डेय‚ बृजेश चौरसीया‚ प्रमोद यदुवंशी‚ रामा पाण्डेय‚ कमलचंद बाबा‚ घनश्याम जायसवाल‚ रवि वर्मा‚ झुन्ना पाण्डेय आदि सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे। 

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल को मिली “बबल सी पॉप” की दो मशीन
Next: तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.