Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जनपद स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 27-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20211227_130027

?

गाजीपुर। नहरू युवा केन्द्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जनपद स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन लूदर्स कान्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर के प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह एवं विधायक जमानियॉ सुनीता सिंह, की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

जिलाधिकारी एम.पी.सिंह ने सभी विकास खण्डो से आये हजारों की संख्या में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद में युवाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय पोषण अभियान, राष्ट्रीय बयोश्री योजना, प्रधानमंत्री जन विकास योजना, विषय पर विचार व्यक्त किया गया है, वह सराहनीय है। उन्होने कहा कि विपक्षी सदस्यों द्वारा विपक्ष में होने के नाते केवल विरोध में बात रखने के बजाय वे अपनी बात सकारात्मक दृष्टिकोट के साथ रखें। जिलाधिकारी ने युवाओं से मतदाता जागरूकता को लेकर सम्वाद स्थापित किया एवं विगत दिनो संघन अभियान के अन्तर्गत निवार्चक नामावलियों में संसोधन को लेकर युवक युवतियों से सवाल पूछा। जिलाधिकारी जनपद में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए युवाओं का आह्वान किया कि यहा पर जितने युवा उपस्थित है वे अपने अपने क्षेत्र के ब्रान्ड एम्बेस्डर है तथा शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए अपने परिवार तथा आस-पास लोगो को मतदान हेतु जागरूक करे। उन्होने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी।

श्रीमती सुनिता सिंह मा0 विधायक जमानियॉ ने मा0 प्रधानमंत्री जी की कल्याणकारी योजनाओ को लेकर नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर द्वारा आयोजित जिला युवा संसद की सराहना की। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ की योजना से महिलाओं मे आत्मविश्वास बढ़ा है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने युवाओं द्वारा अपनी बात बेबाकी एवं तर्क संगत तरीके से रखने की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने अपने विचार रखे। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, समस्त राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवक, अशोक राय, विनोद राय आदि उपस्थित रहे। जिला संसद कार्यक्रम की अध्यक्षता लूर्द्स कान्वेन्ट इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोन्सा ने किया। सभी का स्वागत नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने किया। नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने संचालन तथा नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विनय कुमार शर्मा प्रथम, प्रिंयका यादव द्वितीय, तथा निकिता चौहान तृतीय को सम्मानित किया गया। जिला संसद में पक्ष में अपने विचार रखने के लिए वेदिका पाण्डेय, वैशाली सिंह तथा अर्पिता सिंह को एवं विपक्ष में तार्किकपूर्ण पक्ष रखने के लिए प्रियका यादव, वन्दना यादव, अंकिता तथा अराधना तिवारी को सम्मानित किया गया। शाहफैज की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मतदाता जागरूकता गीत एवं सुर्बोध कनौजिया का गीत सराहनीय रहा। इस अवसर पर प्रभात कुमार जिला प्रोबेसन अधिकारी, दिलीप कुमार पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी, सविता सिंह सर्म्पण सेवा संस्थान, डा0 शन्तन कुमार प्रवक्ता, डा0 एन.एन.राय प्रवक्ता, अंगध सिंह यादव तथा पारस नाथ एवं समस्त नेहरू युवा केन्द्र के स्वय सेवक मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधान पर आरोप लगाते हुए सौंपा पत्रक
Next: तीन चोरी के साइकिल के साथ गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.