![PHOTO---3 (2) (1)](https://news.zamania.in/wp-content/uploads/2025/02/PHOTO-3-2-1.jpeg)
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, फतेहउल्लाहपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुखबीर एनर्जी फतेहउल्लाहपुर के जी.एम. प्रिंस गरखर ने विद्यालय की कार्यप्रणाली को संस्था की संरक्षिका सविता सिंह के साथ विस्तार से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से आईडी कार्ड, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एचआई (हियरिंग इम्पेयर्ड) बच्चों की पढ़ाई के स्तर की भी गहन समीक्षा की और विद्यालय का संपूर्ण अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता, कोर्स कोऑर्डिनेटर अजीत कुमार गुप्ता, अध्यापिकाएं रागिनी सिंह, लक्ष्मी वर्मा, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह एवं अध्यापक अशोक कुमार यादव सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।