Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकलविहिन सम्पन्न कराने जाने हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक

ब्यूरो 31-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 2021 को शुचितापूर्ण नकलविहिन सम्पन्न कराने जाने के उद्देय से नामित किये गये समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटीक मजिस्ट्रेट के साथ कैम्प कार्यालय पर शनिवार को बैठक सम्पन्न की।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 2021,आयोजन हेतु परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 06.08.2021 को दो पालियों में (पूर्वाहन 09ः00 बजे से 12 बजे तक एवं अपराह्न 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) सम्पन्न होगी। परीक्षा को सम्पादित कराने हेतु जनपद में 35 परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया हैं। उक्त परीक्षा की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गम्भीरता के दृष्टिगत प्रत्येक 02 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र प्रतिनिधि की तैनाती किया गयी है। उन्होने निर्देश दिया कि तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट/केन्द्र प्रतिनिधि कोषागार, गाजीपुर के डबल लाक से परीक्षा प्रारम्भ होने से 02ः00 घण्टा पूर्व पहुॅच कर प्रत्येक पाली के प्रश्न पत्र एवं ओ0एम0आर0शीट के शील्ड बन्द पैकेट प्राप्त करेंगे। शील्ड पैकेट प्राप्त करने के उपरान्त गोपीनीय पैकेट को परीक्षा केन्द्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक/केन्द्र व्यवस्थापक को परीक्षा प्रारम्भ होने के 01ः00 घण्टा पूर्व उपलब्ध करायेंगे, तथा अपने समक्ष मार्गदर्शी सिद्धान्त में दिये गये निर्देशानुसार निर्धारित समय पर केन्द्र व्यवस्थापक, 02 कक्ष निरीक्षक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक के सामने खुलवायेंगे। उन्होने निर्देश दिया कि प्रश्नपत्र खोले जाने के समय का वीडियो रिकार्डिग अवश्य करायी जाय। परीक्षा सम्पन्न हो जाने के उपरान्त उसकी रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी व नोडल अधिकारी गाजीपुर को उपलब्ध करायेगे। परीक्षा सी.सी.टी.वी. कैमरे में नजर में होगी तथा परीक्षोपरान्त लिखित उत्तर पुस्तिका एवं ओएमआर सीट को कोषाकार के डबल लाक में उसी दिन पुलिस सुरक्षा के बीच जमा करायेगे। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी अस्पतालो को सुधारने की मांग को लेकर पदयात्रा 8 वे दिन भी जारी
Next: व्यवसाय हेतु ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.