Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

विशेष संवाददाता 25-01-2025
PHOTO--1 (3) (2)

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय के पी.जी. कॉलेज, गोराबाजार के मैदान में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और आगंतुकों को मतदान के प्रति शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त के संदेश को एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली, मेहंदी और स्लोगन तैयार किए गए, जिनका अवलोकन जिलाधिकारी ने स्वयं किया। इस अवसर पर छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और मतदान का अधिकार हमें हमारे संविधान ने प्रदान किया है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आह्वान किया। साथ ही, वोटर हेल्पलाइन ऐप और नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की जानकारी दी।

जागरूकता रैली को हरी झंडी

जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग से स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायफल क्लब परिसर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पी.जी. कॉलेज मैदान पर पहुंची। रैली के दौरान छात्रों ने गगनभेदी नारों के साथ मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई।

विभिन्न प्रतियोगिताएं और सम्मान

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और जिला खेल कार्यालय द्वारा 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली, स्लोगन, मेहंदी और निबंध प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

18 वर्ष के नए मतदाताओं को वोटर आईडी वितरण

कार्यक्रम में पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को जिलाधिकारी ने वोटर आईडी कार्ड प्रदान किए। इसके अलावा, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान

विधानसभा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वीप आइकॉन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा ने भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया और अंत में आभार उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous: हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
Next: उत्तर प्रदेश दिवस: प्रदर्शनी में उमड़ी आमजन की भीड़, योजनाओं की ली जानकारी

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.