Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जिलाधिकारी ने लटिया महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

विशेष संवाददाता 01-02-2025
75

जमानिया। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने लटिया महोत्सव के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लटिया गांव स्थित कथित सम्राट अशोक स्तंभ पहुंची। यहां उन्होंने सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य और लटिया महोत्सव समिति के अध्यक्ष धनंजय मौर्य से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

दीनानाथ मौर्य और धनंजय मौर्य ने जिलाधिकारी को बताया कि लटिया महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से भी कई प्रमुख कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों के बारे में भी बताया। इस पर जिलाधिकारी ने आयोजन के सफल संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात‚ सफाई, और पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम जैसे बुनियादी इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की बात की। इसके अलावा, उन्होंने स्थानीय प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि महोत्सव के दौरान आने-जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की महत्ता और होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को भी आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के लिए निर्देशित किया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। लटिया महोत्सव के बारे में जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद, आयोजन को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है। कार्यकर्ता तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे है।

Post navigation

Previous: बालिकाओं को दिया जा रहा हैआत्मरक्षा प्रशिक्षण
Next: फूली पंचायत जल टंकी का निस्तारण, डीएम का जताया आभार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.