Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जिला पंचायत सदस्य ने किया सम्मानित

ब्यूरो 26-12-2021
जिला पंचायत सदस्य ने किया सम्मानित

जमानिया। क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें एनडीए में चयनित हुए गांव के युवक को ग्रामीणों ने सम्मानित किया।

जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने कहा कि गांव का रहने वाला अमन कुमार ब्रिद्र भारतीय सेना में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयन हुआ है। जो हर्ष एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के लिए उसे प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि अमन ने परिवार एवं अपना सपना साकार किया है। उनके पिता सुरेश विन्द गॉव में ही दुकान खोल कर व्यवसाय करते है। अमन कि प्रारम्भिक व इंटरमीडिएट की शिक्षा जमानिया स्थित एक प्राइवेट स्कूल से हुई। इंटरमीडिएट के बाद अमन कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी में दाखिला लिया। लेकिन बचपन से ही सेना में जाने के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात पढ़ाई कर एनडीए की तैयारियों में जुटे रहे। अपने अथक परिश्रम के बल पर एनडीए 2021 की परीक्षा पास कर पूरे भारत में 314 वां रैक हासिल की। इस दौरान अमन कुमार विन्द्रा ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और सफलता का श्रेय माता शीला देवी, पिता सुरेश विन्द तथा चाचा वृजेश कुमार व शिक्षकों को दिया। कार्यक्रम के आखिर में सभी ने अमर एवं उसे पिता को जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य ग्रामीणों ने एक एक कर माला पहना कर बधाई दी। इस अवसर पर मरियाद बिन्द‚ चंदन यादव‚ राहुल कुमार‚ बलवंत बिन्द‚ राजेश यादव‚ दिनेश बिन्द‚ जितेन्द्र यादव‚ सोनू बिन्द‚ मनोज बिन्द आदि लोग मौजूद रहें।

Post navigation

Previous: सांसद निधि से स्थापित ऑक्सिजन प्लांट पूर्व प्रधानमंत्री को समर्पित
Next: लाइट लगाने को लेकर हुआ विवाद

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.