Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

ब्यूरो 09-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
WhatsApp Image 2021-11-09 at 5.57.44 PM

गाजीपुर।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 नवम्बर 2021 तक चलने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम हेतु 18 वर्ष एवं उससे अधिक के युवाओ को मतदाता सूची से जोड़े जाने एवं जनमानस मंे जन जागरूकता लाये जाने हेतु मतदाता जागरूकता रैली का शुभारम्भ जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह एंव पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए स्वयं रैली में सहभागी रहे।

मतदाता जागरूकता रैली में राजकीय बालिका इण्टर कालेज, महुआबाग, लुर्दस कॉन्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज, शाहफैज इण्टर कालेज, डी ए वी इण्टर कालेज, आदर्श बौद्ध इण्टर कालेज, आर्दश इण्टर कालेज, महिला पी जी कालेज, स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय, पी0 जी0 कालेज गोराबाजार, आगनवाड़ी, नेहरू युवा केन्द्र, तथा एम ए एच इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। जिन्होने हाथो में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी स्लोगन एवं मतदाता जागरूकता नारो के साथ आगे बढ़ते हुए क्षेत्र के लोगो को जागरूक किया। यह रैली महुआबाग से होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा, सिचाई विभाग चौराहा, विकास भवन चौराहा होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे शपथ ग्रहण के बाद समाप्त हुई। मतदाता जागरूकता रैली से पूर्व  जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के  परिसर में उपस्थित विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुए मतदाता जागरूकता सम्बन्धित स्लोगन के माध्यम से कहा कि ‘‘18 वर्ष पूरी है तो‘ ‘मतदाता बनना जरूरी है‘‘। उन्होने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढकर हिस्सा लेने तथा अपने पास पड़ोस एवं परिवाऱ के लोगो को मतदान के प्रति उनमें जागरूकता लाने की अपील की। उन्होने कहा कि 01 जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में आना है और जो मृतक हो चुके है या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है, या नाम संशोधन कराना है। उनके लिए आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी समय सीमा 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2020 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत 7 नवंबर दिन रविवार, 13 नवंबर दिन शनिवार, 21 नवंबर दिन रविवार, 27 नवंबर दिन शनिवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों/स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे। उन्होने कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8‘क‘ भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, कार्यालय से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह,एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, एस पी आर ए राजधारी चौरसिया,  जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदू, तहसीलदार सदर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विनय सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: घाट पर महिलाओं ने की खुब मसक्कत
Next: उद्यमियों/व्यापारियों की 16 को होगी बैठक

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.