Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कायाकल्प योजना के तहत कराये कार्यो की डीएम ने किया समीक्षा

ब्यूरो 17-10-2021
khabarimg

गाजीपुर।  जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता  में समस्त विकास खण्डो में आपरेशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा शनिवार को सायं काल राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

समीक्षा के दौरान विद्यालय के कक्षा कक्ष में टाईल्सीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त खण्ड विकास अधिकारियो को स्पष्टिकरण जारी करने का निर्देश दिया ।
जिलाधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जा रहे सभी कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिये। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की आपरेशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारियो के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित  कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि  कार्यों को  कराए जाने पर बल दिया तथा सभी कार्य बिंदुओं की पूर्ति अनिवार्य रुप से समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने को कहा। उन्होने जिन-जिन विकास खण्डो में दिव्यांग शौचालय निर्माण अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में  एक साथ मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिये। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पीडी बाल गोविन्द, डीडीओ श्रीभूषण कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: वृद्धजनो से ली गई जानकारी
Next: दीपावली पर्व को लेकर डीएम ने की बैठक

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.