Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

विकास कार्यों में सुस्ती पर डीएम सख्त, लापरवाह अधिकारियों का वेतन रोका

ब्यूरो 06-05-2025
IMG-20250506-WA0000.jpg


गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार को विकास भवन सभागार में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। 50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों और क्रिटिकल गैप्स की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के सीडी-1 और सीडी-3 के अधिशासी अभियंताओं के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण तलब करते हुए अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित समय में कार्य पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई और कार्यों में तेजी लाने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों को तत्काल हैंडओवर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों को मानक और गुणवत्ता के अनुरूप कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने धनाभाव के कारण रुके हुए अधूरे कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को पत्राचार करने का भी निर्देश दिया। धनावंटन के बावजूद कार्यों में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुसार निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करने की अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कार्यदायी संस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा नहीं करती हैं तो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही, जिन विभागों को धनराशि आवंटित हो चुकी है और वे कार्यों में लापरवाही बरतेंगे, तो संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी और अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी की इस सख्ती से विकास कार्यों में तेजी आने और गुणवत्ता सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post navigation

Previous: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को ससुरालियों ने पीटा, घर से निकाला
Next: बाढ़ से बचाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.