Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

डीएम ने पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

ब्यूरो 24-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20211124_105138

?

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज विधानसभा कासिमाबाद मोहम्मदाबाद एवं जहुराबाद में चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम में बूथों पर लगाए गए बीएलओ/पदाभिहित अधिकारी /एईआरओ एवं सुपरवाइजर के साथ नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्म 6, फार्म 7 एवं फॉर्म 8ं की कम प्रगति वाले बूथ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी चेतावनी दी। बूथ नंबर 159 पर नाम निर्देशन में टोटल 6 फार्म प्राप्त होने पर रामलखन लेखपाल , सुपरवाइजर, हर्षमति बीएलओ एवं तथा ए0ई0आर0ओ0 अखिलेश कुमार को कार्मिकों की समीक्षा न करने एंव बूथ पर न जाने एवं समय-समय पर समीक्षा न करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इसी क्रम में 397 बूथ नंबर पर फीडिंग न कराने एवं फार्म 6 लक्ष्य के सापेक्ष पूरा न करने एवं ए0 ई0 आर0 ओ0 शिवांकित वर्मा को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।ं उन्होंने समस्त बी.एल.ओ को निर्देश दिया कि जितने भी फॉर्म 4ः00 बजे तक इकट्ठा हो रहे हैं उसे उसी दिन अपने सुपरवाइजर को देते हुए रिसीविंग जरूर ले एवं सुपरवाइजर फार्म को लेते ही वे अपने ए. आर. आ.े को तत्काल उपलब्ध कराते हुए गूगल सीट पर अपलोड कराएं एवं अगले दिन ऑनलाइन भी कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में बूथ नं0 302 की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित लेखपाल के द्वारा उपस्थित न होने की एवं तहसीलदार कासिमाबाद द्वारा समय से फीडिंग न कराने पर चेतावनी देते हुए कड़े निर्देश दिए। बूथ नं0 318 व 347 बूथ पर ए. ई आर. ओ. द्वारा समय-समय पर समीक्षा न करने एवं सूचना फीड न करने तथा गूगल सीट पर अपलोड न कराने पर श्रीराम राज ए. ई आर. ओ. को स्पष्टीकरण देने तथा 384 व 352 बूथ के सुपरवाइजर पर कार्यरत गंगाराम को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

बूथ संख्या 71 पर बी.एल ओ द्वारा फार्म जमा न करने एवं फार्म डम्प रखने पर एवं निर्वाचन नामावली में फीडिंग एवं गूगल शीट पर समय से अपलोड न करने पर लेखपाल अखिलानंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से सेवराई तहसील में भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त फार्म को 30 नवंबर 2021 को रात्रि 12ः00 बजे प्रत्येक दशा में अपलोड कर दिया जाये। उन्होने समस्त बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजर को 18 से 19 वर्ष के नये मतदाता को निर्वाचक नामावलियो में नाम जोड़ने एवं घर घर जाकर अपने लक्ष्य को तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को निर्देश दिया कि प्रतिदिन जितने भी फार्म आ रहे हैं उसे गूगल सीट पर अपलोड कराते हुए फीडिंग कराने का निर्देश दिया।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भर्ती निकालने के लिए निकाली जाएगी पदयात्रा
Next: तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.