Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

सीएमओं के औचक निरीक्षण में चिकित्सक मिले अनुपस्थित

ब्यूरो 29-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210729-WA0030

जमानियां। क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे सीएमओं ने औचक निरीक्षण किया।

जिसमें अनुपस्थित मिले पीएचसी के एक चिकित्सक और एएनएम का वेतन काटने का निर्देश दिया। तो वही सीएचसी के अनुपस्थित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा। इससे पीएचसी में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवनों सहित कार्यालय के दस्तावेजों का गहनता से निरीक्षण किया और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर की साफ सफाई‚ ओटी कक्ष‚ प्रसव कक्ष आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम, औषधि भंडार कक्ष समेत अस्पताल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वही इमरजेंसी रूम में गंदगी देख कर उन्होंने तत्काल साफ करने का आदेश दिया। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता के बारे में जाना। जिस पर प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि पांच कंसंट्रेटर प्राप्त हुए है। वही उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान दो स्वास्थ्य कर्मी डॉ अलीना एवं एएनएम नलिनी वर्मा अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन काटने का निर्देश दिया।  इसके बाद वे बरुइन गांव स्थित सीएचसी पर पहुंचे। जहां निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर डॉ रमेश रत्नाकर‚ डॉ आनंद कुमार अनुपस्थित मिले।  जिस पर उन्होंने दोनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने अधीक्षक डॉ प्रमोद श्रीवास्तव के साथ भवन सहित परिसर का निरीक्षण किया और साफ सफाई सहित कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिये। जिसके बाद वे निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान लोगों कि शिकायत पर इमरजेंसी सहित प्रसव को शुरू करने के आदेश दिये। उनके निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्रों का हाल जाना गया है। कई जगहों पर कमियां पाई गई है। जिसे दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये है। वही सीएचसी के दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले है। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया कि पीएचसी पर एक डॉक्टर और एएनएम अनुपस्थित मिले है। जिनका वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की मौत
Next: चोरी की 11 मोबाइल,देशी तमंचा,कारतूस व बाइक के साथ दो गिरफ्तार

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.