Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

चोरी की 11 मोबाइल,देशी तमंचा,कारतूस व बाइक के साथ दो गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2021
IMG-20210729-WA0031

जमानियां। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक निजी विद्यालय स्थित पुलिया के पास से गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस ने दो चोरो को 11 मोबाइल और एक देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोतवाली पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हेतिमपुर गांव स्थित राजमार्ग पर बने पुलिया के पास दो संदिग्ध मोटर साइकिल से चोरी का सामान लेकर बेचने जा रहे है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर के निशानदेही पर वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को धर दबोचा और कोतवाली ले आई। कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि पकड़े गए दो अभियुक्त मन्नू चौधरी निवासी मतसा‚ सतीश जायसवाल निवासी मंझरियां के रहने वाले है। जिनके पास से तलाशी में विभिन्न कंपनी के 11 चोरी की मोबाइल‚ एक 315 बोर का देशी तमंचा और एक कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पूछताछ में पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि वे ट्रेन तथा विभिन्न स्थानों से मोबाइल चोरी कर बिहार ले जा कर बेचते है। आज भी ये अभियुक्त चोरी की मोबाइल को बेचने ले जा रहे थे इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है। उन्होंने बताया कि चोरी के सामान को बेचने के लिए प्रयोग में किये जा रहे मोटरसाइकिल को भी पकड़ कर सीज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य‚ उ.नि. अमित कुमार पाण्डेय‚ हे.कां राजेश कुमार सिंह‚ का. रत्नेश कुमार‚ का. रवि कुमार‚ का. आनन्द राही आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सीएमओं के औचक निरीक्षण में चिकित्सक मिले अनुपस्थित
Next: बिहार एवं पड़ोसी जनपद की पुलिस के साथ जमानियाँ पुलिस ने की बैठक

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.