Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बिहार एवं पड़ोसी जनपद की पुलिस के साथ जमानियाँ पुलिस ने की बैठक

ब्यूरो 29-07-2021
IMG-20210729-WA0032

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित पुलिस चौकी पर बुधवार की देर शाम बिहार एवं पड़ोसी जनपद की पुलिस के साथ सक्रिय अंतर्जनपदीय‚ अंतरराज्यीय गिरोह के धरपकड़ के साथ अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक बैठक की गई। जिसमें शराब तस्करी‚ पशु तस्करी‚ कावड़ यात्रा आदि पर पुलिस ने बैठक कर रणनीति बनाई।

बैठक में स्थानीय थाने के साथ चंदौली जनपद के कंदवा थाना एवं बिहार के दुर्गावती थाना के पुलिस अधिकारियों के बीच अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से अपराधियों को भी चिह्नित करने का निर्णय लिया गया जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए और अपराध में लिप्त हैं। बैठक में तय हुआ कि पशु तस्करो‚ शराब माफियाओं सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सक्रिय अंतर्जनपदीय‚ अंतरराज्यीय गिरोह के धरपकड़ के साथ एसे अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा। यूपी-बिहार सीमा पर खासी चौकसी बरतने को लेकर चर्चा की गई। कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने कावड़ यात्रा को देखते हुए भी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की और संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कांवड़ यात्रा पर रोक के बारे में बताया। वही चौकी प्रभारी अमित पाण्डेय ने कहा कि किसी भी हाल में कावड़ यात्रा को मंजूरी नहीं दी जाएगी और अपने अपने क्षेत्र से यदि कावड़ यात्रियों को आप लोग रोकेंगे तभी सफलता मिलेगी। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र दुर्गावती‚ करारी‚ छता‚ अदसड़‚ बकौड़ी आदि गांव से लोग गंगा जल के लिए आते है। जिनके उपर नजर रखते हुए उन्हे समझाने की जरूरत है। ताकि कावंड यात्रा को रोका जा सकें। इस अवसर पर दुर्गावती इंस्पेक्टर संजय कुमार‚ कंदवा थाना प्रभारी हरीश चन्द्र सहित स्थानीय कोतवाली की पुलिस मौजूद रही।

Post navigation

Previous: चोरी की 11 मोबाइल,देशी तमंचा,कारतूस व बाइक के साथ दो गिरफ्तार
Next: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.