Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न

विशेष संवाददाता 14-04-2025
0144 (3)

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एवं कला संकाय प्रमुख डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

अपने उद्बोधन में प्रो. डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, दर्शन और सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, डॉ. संजय कुमार सिंह ने संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आज के संदर्भ में प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने उपस्थित सभी छात्रों एवं शिक्षकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान संविधान एवं डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अनिमेष एवं कुमकुम यादव ने प्रथम स्थान, अंजली एवं आकांक्षा ने द्वितीय स्थान तथा विजय एवं गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद, पप्पू कुमार सहित एनएसएस के स्वयंसेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Next: जमानिया में 20 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.