![4521](https://news.zamania.in/wp-content/uploads/2025/02/4521.jpeg)
गाजीपुर। बैजनाथ इंटर कॉलेज, रौजा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की जिला कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के रूप में वाराणसी जनपद के वीरेंद्र प्रताप सिंह और चंदौली के त्रिभुवन नारायण सिंह उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुए निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह (प्रधानाचार्य, इंटर कॉलेज उचौरी), मंत्री पद पर मुकेश कुमार सिंह (प्रवक्ता, इंटर कॉलेज नावली) और कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार यादव (इंटर कॉलेज खालिसपुर) का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
इसके अतिरिक्त पांच उपाध्यक्ष, पांच संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री और मीडिया प्रभारी का भी चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन की गरिमा को बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में शिक्षक नेताओं और संगठन के प्रतिनिधियों को संबोधित करने का अवसर मिला। इस दौरान सुभाष चंद्र यादव, राम जन्म सिंह, भानु प्रताप सिंह, शिवाजी सिंह और राजेश सिंह यादव ने शिक्षकों को संबोधित किया। निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष हरिकेश यादव ने सभी शिक्षकों और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।