Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

रेवतीपुर ब्लॉक में यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न

विशेष संवाददाता 12-03-2025
015 (9)

जमानिया। रेवतीपुर ब्लॉक में बुधवार को यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई के नए पदाधिकारियों का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी एवं संघ के जिला मंत्री अजय सिंह कुशवाहा की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव को लेकर सफाई कर्मियों में भारी उत्साह रहा।

चुनाव में किसी भी पद के लिए नामांकन न होने के कारण चुनाव अधिकारी ने प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया, जिसके बाद सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें शंकर वर्मा को लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके अलावा, राकेश राय को मंत्री, राम प्यारे चौरसिया को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार को संगठन मंत्री, शोभा देवी को लेखाकार एवं संप्रेक्षक, तथा साधना खरवार को महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। चुनाव के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत चुनाव अधिकारी ने सभी छह नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर वर्मा ने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती पर उनका विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सफाई कर्मियों की सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और उनके किसी भी प्रकार के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो संगठन के माध्यम से वे सफाई कर्मियों की आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद करेंगे। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों से अपील की कि वे अपने कार्यों को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से करें। साथ ही, उन्होंने सफाई कर्मियों के हक की लड़ाई के लिए दिन-रात संघर्ष करने का संकल्प लिया और कहा कि यदि उनका हक नहीं मिला तो वे उसे छीनने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर एडीओ पंचायत शशि प्रकाश राय, महेंद्र उपाध्याय, उमेश्वर नाथ गोस्वामी, अश्विनी कुमार, शांति देवी, सरोज, माधुरी, सविता, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं एक्सपोजर विजिट पर रवाना
Next: वित्तीय वर्ष समाप्ति पर अवकाश के बावजूद खुले रहेंगे बैंक और कोषागार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.