Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर जोर

विशेष संवाददाता 05-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1 (3)

जमानियां। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला सचिव एवं पीडीए प्रभारी विधानसभा जमानिया श्रीराम सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जाना चाहिए। हमें सर्व समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा।” उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान की रक्षा के लिए प्रयास करने की बात भी कही। ब्लॉक प्रभारी भदौरा अशोक सिंह ने संगठन की ताकत पर बल देते हुए कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, तब-तब सर्वसमाज का भला हुआ है। संगठन को मजबूत कर हमें एक बार फिर सत्ता में आना है। युवजन सभा के प्रदेश सचिव शैफ सिद्दीकी ने कहा कि बाबा साहेब दलितों और पिछड़ों की आवाज थे। पीडीए चौपाल के माध्यम से उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाया जाएगा। बैठक के दौरान उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं में लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष कमलेश राम, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष इमरान खां, जोनल प्रभारी काशीनाथ यादव, कृष्णानंद यादव, रामाश्रय यादव, अंबरीश यादव, शमशेर अहमद, अनिल पांडे, राजू होदा, भरत सिंह, अभिषेक यादव, गोलू यादव, अवधेश यादव, और इंद्रवती देवी शामिल रहे। बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव उर्मिलेश पांडे ने किया।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: महिलाओं को किया गया जागरूक
Next: घर गृहस्थी का सामान जलकर राख

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.