Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन

विशेष संवाददाता 16-06-2021
IMG-20210616-WA0009

जमानियां। विकास खंड कार्यालय के पास बुधवार को सरकारी आवास में अवैध रूप से अतिक्रमण कर रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों को खाली कराने को लेकर विकास खंड के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।

ब्लॉक के कर्मचारी शंभू नारायण मिश्र का आरोप है कि विकास खंड के सरकारी आवास में रह रहे स्वास्थ्य विभाग के लोगों को कई बार नोटिस दी गयी है लेकिन आवास खाली नहीं किया जा रहा है। वही स्वास्थ्य विभाग के दोनों कर्मचारियों ने आवास खाली न करने को लेकर उच्च न्यायालय का सहारा भी लिया लेकिन हाई कोर्ट ने भी इन कर्मचारियों को राहत देने से इनकार करते हुए आवास को तत्काल खाली करने का फरमान सुना दिया। जिसके बाद भी इन स्वास्थ्य कर्मियों ने आवास को खाली नहीं किया। विकास खंड कार्यालय से लगातार नोटिस और आग्रह का सिलसिला जारी रहा लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी इसे अनसुना करते रहे। जिससे क्षुब्ध होकर विकास खंड के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना देने का फैसला किया। धरना से पूर्व कर्मचारियों ने एसडीएम‚ कोतवाली सहित विकास खंड के अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिस कारण से धरना पर बैठा गया है और जब तक आवास खाली नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वही मोहम्मद असद अंसारी ने कहा कि न्यायालय के निर्देश का पालन होना चाहिए और आवास को यथाशीघ्र खाली कराने के बाद ही कर्मचारी काम पर लौटेंगे। आलम ये है कि सरकारी कर्मचारियों को न्यायालय के आदेश का पालन कराने में छ माह से अधिक का समय लग गया तो आम लोगों कि क्या बिसात कि न्यायालय के आदेश का त्वरित पालन करा लें। इस संबंध में बीडिओं हरिनारायण ने बताया कि जल्द आवास को खाली करा लिया जाएगा उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है और धरना पर बैठे कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोप है कि अभद्रता करती है महिला

कर्मचारियों का आरोप है कि महिला अवैध अतिक्रमण कर आवास में रहती है और गंदगी फैलाती है। मना करने पर कार्यालय तक पर पहुंच कर महिला अभद्रता करती है और मुकदमे में फसाने का आरोप लगाती है।

Post navigation

Previous: युवती ने गंगा नदी में डूब कर दे दी जान
Next: हत्यारोपी गिरफ्तार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.