Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

गाजीपुर में 25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

विशेष संवाददाता 22-03-2025
khabarimg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’ की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 25 मार्च 2025 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, राजकीय पॉलिटेक्निक एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से ऑडिटोरियम परिसर (विकास भवन के पास) में किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • उत्तर प्रदेश परिवहन निगम-गाजीपुर
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, वाराणसी
  • एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड
  • एल एंड टी, बेंगलुरु
  • क्वैस कॉरपोरेशन प्रा. लि.
  • विजन इंडिया प्रा. लि.
  • गीगा कार्पसोल
  • रोहित हाईब्रिड सीड्स प्रा. लि.
  • खेतिहर ऑर्गेनिक
  • पीएनबी मेट लाइफ
  • कलपतरू कौशल विकास अकादमी

कंपनियों द्वारा संविदा बस चालक, सिक्योरिटी गार्ड, कुशल कारीगर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, टेक्नीशियन आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा।

इसके अलावा, टाटा मोटर्स, डत्थ् टायर्स, डीक्सन नोएडा, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, हिंडाल्को रेनूकोट जैसी कंपनियों में भी चयन की प्रक्रिया होगी।

नियोजकों/कंपनियों द्वारा अपनी रिक्तियों का संपूर्ण विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर उपलब्ध करा दिया गया है।

रोजगार मेले में भारी वाहन लाइसेंसधारी चालक, अकुशल श्रमिक, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक/परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए, कौशल प्रशिक्षित, कंस्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर मेला में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार आवेदन करें और प्रातः 10 बजे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों व छायाप्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

इस संबंध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: 1 अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का आगाज
Next: हीट वेव से बचाव के लिए डीएम ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.