Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

रोजगार मेला 9 मई को राजकीय आईटीआई गाजीपुर में होगा आयोजन

ब्यूरो 05-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी (प्रभारी) ने बताया कि यह मेला दिनांक 09 मई, 2025 को राजकीय आईटीआई, गाजीपुर में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में विजन इंडिया प्रा. लि. मुख्य रूप से जीएमआर के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों में सुपरवाइजर, तकनीशियन, सपोर्ट स्टाफ और डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक या समकक्ष डिप्लोमा/बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग)) निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 0 से 02 वर्ष का अनुभव रखने वाले और फ्रेशर दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 14076 से 18791 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है।
नियोजक द्वारा अपनी रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर मेले में सुबह 10:30 बजे अपने सभी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र और उनकी छाया प्रतियों के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Post navigation

Previous: अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next: महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा, लंबित मामलों पर डीएम सख्त

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.