Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करें-एसडीएम

ब्यूरो 03-07-2021
IMG-20210703-WA0020

जमानियां। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी संग सुपरवाइजरों की बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी लोग कार्यक्रम को गंभीरता से लें और युवा मतदाताओं के नाम बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर मतदाता सूची को दुरुस्त करने के कार्य में लग जाएं। ऐसे युवा जो 18 या 19 आयु पूरी कर चुके हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में बढ़ाया जाए। महिलाओं पर विशेष फोकस रहे। जिनके नाम पहले से सूची में नहीं है अथवा अभी 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उनका नाम सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। जिन मतदाताओं के नाम दो जगह पर हैं, उनमें एक नाम काटा जाए। ऐसे लोग जो दूसरी जगह पर जाकर रहने लगे हैं, उनके नाम को स्थानांतरित करा दिया जाए। सूची को अवलोकन गंभीरता पूर्वक करें, किसी मतदाता की मृत हो चुकी है, उनके नाम को भी हटा दिया जाए। एक सप्ताह में सूची ठीक करके इसकी जानकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। वही तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि मतदान में मत प्रतिशत बढ़ाने में इन युवा मतदाताओं का विषेश योगदान रहता है। बैठक में नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर‚ राहुल कुमार‚ प्रवीण कुमार राय‚ रामभजन‚ नितेश यादव‚ विजय कुमार आदि बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जालसाज पति-पत्नी गिरफ्तार
Next: नगर पालिका की साफ सफाई का बारिश ने खोली पोल

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.