Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

जूट वाल हैगिंग से जुड़े उद्यमियों को मिलेगा अनुदान, योजना के तहत आमंत्रित किए जा रहे ऑनलाइन आवेदन

विशेष संवाददाता 17-04-2025
khabarlogo

गाजीपुर। “एक जनपद एक उत्पाद” (ODOP) योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जूट वाल हैगिंग उत्पाद से जुड़े उद्योगों, सेवाओं और व्यवसायों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्त पोषण सहायता योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी diupmsme.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जाति एवं आय प्रमाण पत्र

  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट

  • शपथ पत्र

आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए तथा वह किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। साथ ही, आवेदक ने पूर्व में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान अथवा किसी अन्य सरकारी योजना से मार्जिन मनी (सब्सिडी) प्राप्त न की हो।

अनुदान की दरें इस प्रकार हैं:

  • ₹25 लाख तक की परियोजना: 25% अनुदान

  • ₹25 लाख से ₹50 लाख तक की परियोजना: 20% अनुदान

  • ₹50 लाख से ₹150 लाख तक की परियोजना: 10% अनुदान या अधिकतम ₹20 लाख (जो कम हो)

  • ₹150 लाख से अधिक की परियोजना पर: 10% या अधिकतम ₹20 लाख अनुदान (जो कम हो)

योजना के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, अतः इच्छुक अभ्यर्थियों से जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, गाजीपुर स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय में कार्यदिवसों के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: मुहम्मदाबाद न्यायालय परिसर में चाय-नमकीन व फोटोस्टेट दुकान की होगी नीलामी
Next: 23 अप्रैल को दिशा समिति की बैठक, सांसद अफजाल अंसारी करेंगे अध्यक्षता

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.