Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

करीब 46 करोड़ 56 लाख का व्यय बजट पास

ब्यूरो 11-06-2021
0144

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में बोर्ड की बैठक आज दिनांक 11.06.2021 को अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें बजट प्रस्ताव में वर्ष 2021-22 की अनुमानित आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा हुयी। चर्चा के दौरान सभी सम्मानित सभासदों ने वर्ष 2021-22 के अनुमानित आय 46 करोड़ 57 लाख 41 हजार एवं अनुमानित व्यय 46 करोड़ 56 लाख का सर्वसम्मति से पास किया गया।

इसके अतिरिक्त बोर्ड में कोविड-19 के राहत कार्यों की चर्चा की गयी। सभी सदस्यों ने नगर पालिका द्वारा किए गए प्रयासों जैसे साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग तथा मुहल्ला निगरानी समिति को उपलब्ध करायी गयी आक्सीजन मीटर, थर्मल स्क्रीनिंग व मेडिकल किट; श्मशान घाट पर सी0सी0 टी0वी0 कैमरा, कन्ट्रोल रूम, शासन के निर्देश पर पालिका द्वारा उपलब्ध करायी गयी अन्तिम संस्कार हेतु सामानों की व्यवस्था आदि की सराहना हुई। नगर के विकास कार्यों की समीक्षा की गयी तथा कार्यों में तेजी लाने का सुझाव दिया गया। निविदाएं जो निकली है और जो निकलने वाली है उसको तेजी से करने का सुझाव दिया गया। अन्य विशेष सुझाव न आने के कारण बैठक की कार्यवाही अध्यक्ष की अनुमति से समाप्त की गयी। बैठक में अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज, जे0ई0 विवेक बिन्द, सफाई निरीक्षक श्री एहसान आलम आदि अधिकारियों के अलावा सभासदगण श्री कमलेश बिन्द, परवेज अहमद, धीरेन्द्र यादव, श्रीमती सरिता गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव, सोमेश मोहन राय, कुँवर बहादुर सिंह, संजय कटियार, अनिल वर्मा, निर्गुणदास केशरी, समरेन्द्र सिंह, अर्जुन सेठ, अमरनाथ दुबे, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, संजय राम आदि मौजूद थे

Post navigation

Previous: वैक्सीन लगावाने से कतरा रहे लोग
Next: इच्छुक लोग करें आवेदन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.