Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

जमीन विवाद में महिला व उसके पति पर हमला, एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarlogo

जमानिया। थाना क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर शनिवार सुबह मारपीट की घटना हुई। इस मामले में पीड़ित महिला मुन्नी देवी ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पति के सगे भाईऔर उनके पुत्र ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया। घटना उस समय हुई जब मुन्नी देवी और उनके पति खेत में पानी पट रहे थे। आरोप है कि दोनों ने पहले भद्दी गालियां दीं और फिर एकजुट होकर मारपीट करने लगे। तहरीर के अनुसार, हमले के दौरान आरोपियों ने मुन्नी देवी के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उन्हें गर्दन और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। जब उनके पति बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनकी पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। लेकिन जाते-जाते आरोपियों ने धारदार हथियार और बंदूक से जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वे कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई और प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दंगा नियंत्रण अभ्यास: होली और ईद के मद्देनजर पुलिस का सुरक्षा पूर्वाभ्यास
Next: हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां के रोवर्स ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.