Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ध्वजारोहण एवं झांकी का आयोजन

विशेष संवाददाता 26-01-2025
IMG-20250126-WA0108

जमानिया। नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष श्रीनिवास चौबे जी ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समिति सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय द्वारा भव्य झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें भारत माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर, और रानी लक्ष्मीबाई की झांकी मुख्य आकर्षण रही। झांकी विद्यालय से शुरू होकर दुर्गा चौक, कंकड़वा घाट, नगर पालिका, विकास खंड तिराहा, पांडेय मोड़, गोरवा मोहल्ला आदि विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए दुर्गा चौक पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभाकर पाठक और आचार्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर आचार्य श्रीकांत, प्रभु सिंह, अजीत, रामप्रवेश, ऋषिकेश उपाध्याय जी, लालमुनीबहन चंदा, सुनीता, पूनम, ज्योति सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। विद्यालय की इस झांकी और कार्यक्रम को क्षेत्रवासियों ने सराहा और बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन को कुशलता और अनुशासन के साथ संपन्न किया गया।

 

Post navigation

Previous: सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
Next: ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.