Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

03 दिसम्बर तक ऑनलाइन करें अग्रसारित

ब्यूरो 08-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र् 2021-22 दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा जारी नई द्वितीय चरण की समय सारिणी जारी छात्रों द्वारा आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2021 तक निर्धारित है तथा छात्रों द्वारा भरे गये आवेदन पत्रों की हार्डकापी को मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा 03 दिसम्बर 2021 तक ऑनलाइन अग्रसारित किया जाना है।

इस सम्बन्ध में निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है जिसमे छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरते समय ऐसे छात्रों का जिनका वार्षिक परीक्षाफल/समेस्टर का परीक्षाफल न निकलने की दशा में  Result Not Yet Declared आप्शन चुनते हुए आनलाईन आवेदन किया जा सकेगा। ऐसे डाटा को संदेहास्पद श्रेणी में रखा जायेगा, जिसे बाद में निर्धारित समयावधि (दिनांक 14 दिसम्बर, 2021 से 19 दिसम्बर, 2021) तक अनिवार्य रूप से परीक्षाफल भरते हुए छात्रवृत्ति आवेदन पत्र पूर्ण करके संस्था में जमा किया जायेगा, जहां संस्था से भी परीक्षाफल भरते हुए ऑनलाइन अग्रसारित किया जायेगा। ऐसे छात्र जिनकी वार्षिक परीक्षाफल अथवा सेमेस्टर होने की दशा में दोनों सेमेस्टर का परीक्षाफल जारी/उत्तीर्ण/प्रोन्नत  ¼Promoted with marks/Promoted without marks½  होने पर ही छात्र अपने पूर्व आवेदन पत्र का नवानीकरण कर सकेगें। संस्था द्वारा छात्र का आवेदन आनलाइन अग्रसारित करते समय छात्र का गतवर्ष की वार्षिक परीक्षा (सेमेस्टर होने की दशा में दोनों सेमेस्टर के अंकों को जोड़ते हुए) का प्राप्तांक एवं पूर्णांक भरना अनिवार्य होगा। संस्था द्वारा छात्र का आवेदन आनलाइन अग्रसारित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय, जिन छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक है उनका ही छात्रवृत्ति डाटा अग्रसरित किया जायेगा। जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है वह छात्रवृत्ति योजना के पात्र नहीं है, अतः ऐसे छात्रों का छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित नही होगा। उन्होने जनपद के दशमोत्तर स्तर के समस्त शिक्षण संस्थाओं/छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया जाता है, कि उपरोक्तानुसार छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरते हुए छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित करना सुनिश्चित किया जायेगा।

Post navigation

Previous: डाला छठ पर हो सकती है श्रद्धालुओं को परेशानी
Next: 21 नवंबर को लगेगा लोक अदालत

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.