Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस मुठभेड़ में चार अपराधी गिरफ्तार बीते दिनों आरपीएफ जवानों की हत्या से जुड़े हैं तार

विशेष संवाददाता 28-08-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1000084873.jpg

गाजीपुर। सुबह-सुबह गाजीपुर में गोलियों की आवाज़ के साथ ग्रामीणों की नींद टूटी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घात लगाकर चार बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों के तार आरपीएफ जवानों की हत्या से जुड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बीते 20 अगस्त को गाजीपुर के देवकली व बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिले आरपीएफ जवानों की मौत के मामले में पुलिस लगातार अपराधियो की तलाश में जुटी हुई थी। उसे इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज मंगलवार को सुबह पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी बदमाशों से पूछ ताछ की जा रही है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरपीएफ जवानों के हत्या के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने मुठभेड़ में चार बदमाशों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश को गोली भी लगी है। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में घायल बदमाश का इलाज कराया जा रहा है। साथ ही सभी बदमाशों से पूछताछ जारी है। बतादें कि 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर गहमर कोतवाली क्षेत्र में दो आरपीएफ जवानों का शव अलग- अलग स्थानों पर मिला था। हत्या की गुत्थी सुलझाने में जनपद पुलिस टीम ने पूरी ताकत झोंक दी थी। टीम कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही थी। घटना के बाद से ही पीडीडीयूनगर पहुंची जांच टीम गुवाहाटी- बाड़मेर एक्सप्रेस के विभिन्न डिब्बों की जांच भी की थी ताकि आरपीएफकर्मियों की मौत की पहेली को सुलझाया जा सके।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एक करोड़ की हिरोइन संग तस्कर गिरफ्तार
Next: सराहनीय कार्य हेतु पीआरवी कर्मचारियों को पांच हजार रूपए से किया गया पुरस्कृत

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.