Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

फुफऑव की टीम बनी विजेता

ब्यूरो 21-03-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210321-WA0031

जमानियां। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित मिडिल स्कूल के ग्राउंड पर रविवार को फाइनल मैच फुफआव एवं हेतिमपुर के बीच  सम्पन्न हुआ।

जिसमें मैच देखने के दौरान मुख्य अतिथि के पिता का निधन हो गया। वही इस मैच को इस दौरान 45 – 45 मिनट के फाइनल मैच में फुफआव की टीम ने पहले ही हाफ में दो गोल मारकर निर्णायक बढ़त बनाली थी। दूसरे हाफ में हेतिमपुर की टीम व फुफआव की टीम ने कई आक्रमण किये लेकिन दोनों ही टीम उसे गोल के रूप में परिवर्तन नही कर पाई। वही दूसरे हाफ के 15 मिनट बाद ही हेतिमपुर ग्राम प्रधान अशोक विन्द के पिता जी लक्ष्मी विन्द उम्र 75 वर्ष फुटबाल का फाइनल मैच देख रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी और परिवार के लोग आनन फानन में उन्हें टेम्पू से लेकर निजी हॉस्पिटल गये। इस दौरान कुछ देर तक खेल को रोक दिया गया।  जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके कुछ देर बाद  खेल समाप्ति के दौरान फाइनल मैच की औपचारिकता पूरी करते हुये पुरस्कार वितरण किया गया। फुटबाल मैच के मुख्यअतिथि हेतिमपुर ग्राम प्रधान अशोक विन्द  व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीष यादव थे। इस दौरान मुख्यअतिथि अशोक विन्द के पिता की मैच देखने के दौरान तबीयत खराब होने के कारण विशिष्ट अतिथि अम्बरीष यादव ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान अम्बरीष यादव ने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और खेल को खेल भावना के साथ खेला गया जो काबिले तारिफ है। इस मौके पर इंदल विन्द, सरफराज खाँ, राम अवतार गुप्ता, महेश विन्द, नन्दलाल यादव, सरदार विन्द, अभिषेक सिंह, राम प्रवेश यादव, असलम भाई, शैलेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे। फाइनल मैच में रेफरी की भूमिका सतेन्द्र यादव दादा जी व कमेंट्री की भूमिका लोरिक विन्द ने निभाई।

Post navigation

Previous: 3 परिवारों की हुई विदाई
Next: पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.