Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जिला पंचायत गाजीपुर की सामान्य बैठक सम्पन्न

विशेष संवाददाता 27-01-2025
PHOTO--5 (2)

गाजीपुर। जिला पंचायत, गाजीपुर की सामान्य बैठक श्रीमती सपना सिंह, मा० अध्यक्ष की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे से आरंभ हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक की शुरुआत में मा० अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही को सदन के सामने प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यगण द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पुनरीक्षित बजट 716682002.00 रुपये और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट अनुमान 1254036121.00 रुपये को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदन ने जिला पंचायत की लाईसेंस शुल्क से संबंधित उपविधि में संशोधन करने के लिए कुछ शर्तों के साथ स्वीकृति प्रदान की और वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुपूरक कार्ययोजना को भी मंजूरी दी। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2024-25 के विभव और सम्पत्ति कर की सूची को भी अनुमोदित किया गया। सदन ने आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त जनपद स्तर पर सड़कों के निर्माण हेतु और शासन स्तर से प्राप्त याचिका समितियों एवं अन्य प्रस्तावों पर कार्य कराने के लिए असहमति जताई। साथ ही, जिला पंचायत ने चोचकपुर मेले के संचालन को जारी रखने की अनुमति दी और मुहम्मदाबाद एवं जमानियां मोड़ बस स्टैण्ड पर शुल्क वसूली नीलामी के माध्यम से कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जनपद के विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। मा० सदस्यगण ने जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से अपील की, जिस पर उन्हें समाधान का आश्वासन दिया गया। जल शक्ति मिशन के तहत खोदी गई सड़कों के मरम्मत की मांग भी की गई, साथ ही विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान की अपील की गई।

बैठक में श्रीमती सपना सिंह, अफजाल अंसारी (मा० सांसद), ओम प्रकाश सिंह (मा० विधायक, जमानियां), बेदी राम (मा० विधायक, जखनियां), परियोजना निदेशक राजेश यादव, प्रमुख श्रीमती सीता सिंह, ब्लॉक मरदह, और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में मा० अध्यक्ष ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सदस्यगण का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

Post navigation

Previous: नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
Next: दिल्ली में नौकरी कर रहे रवि की संदिग्ध मौत

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.