Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

आगामी त्योहारों को लेकर गाजीपुर    प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने की बैठक

विशेष संवाददाता 30-09-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240930-WA0261.jpg

गाजीपुर। आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा दिपावली एवं छठ पूजा के मद्दे नजर रखते हुए जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार में सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त नागरिको के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बैठक में आए सभी धर्मों के सम्मानित नागरिकों को साधुवाद देते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने समाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए इस बैठक में उपस्थित हुए इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होने सभी उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों का आह्वाहन करते हुए अपील की है कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी धर्मों के लोग आपसी भाई चारे से सभी त्यौहार मे मिल जुल कर मनाते रहे है, आगे भी उसी तरह से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए इसका अक्षरशः पालन करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहारों का एक ही मकसद होता है कि दूसरों की भावनाओं को आहत किए बिना हर्षोंल्लास के साथ त्यौहार मनाए। उन्होने जनपद वासियों का आह्वाहन करते हुए अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचे और कोई भी इस प्रकार भ्रामक सूचना यदि उन्हे प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दे, ताकि उस सूचना की जॉच करते हुए उसका निस्तारण समयान्तर्गत कराया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में दुर्गा पूजा पंडाल निर्धारित स्थलो पर ही स्थापित किए जाए। इस हेतु पण्डाल समिति अपने-अपने आंतरिक व्यवस्थाए पूर्व मे सुनिश्चित कर ले तथा जिन्होने परमीशन न लिया हो वे लिखित रूप से संबंधित अधिकारी से परमीशन लेकर दिए गए शर्ताे का पालन अवश्य करेगे।पंडाल के सजावट के दौरान अत्यन्त ज्वलनशील वस्तुओ का प्रयोग न किया जाए न ही पंडाल किसी हाईटेशन तार के निचे बनाया जाए।पंडाल मे प्रवेश व निकास द्वारा उचित स्थान रहे। सड़क पर पंडाल न लगाया जाए,जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो।पंडाल में रेत, पानी, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था अवश्य रहे। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी को पूर्व में निरीक्षण कर आश्वस्त होने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल के नाम पर कोई भी अन्य नया कार्य न हो,पंडाल मे अश्लील गाने कदापि न बजे न ही आर्केस्ट्रा का आयोजन हो।पंडाल स्थल पर महिला एव पुरूषो के लिए अलग-अलग लाइन लगाई जाए। उन्होने बताया कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि त्यौहारों को पारम्परिक ढंग से मनाया जाए और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न की जाए। उन्होने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहार के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें। विद्युत विभाग के अधिकारी को जर्जर तार, खम्भे, विद्युत आपूर्ति को सही कराने तथा विसर्जन के दौरान रास्तो पर विशेष रूप से मौके का निरीक्षण कर ढीले एव लटके हुए जर्जर तारो को प्राथमिकता के तौर पर सही कराने का निर्देश दिया। त्यौहारो के समय अनावश्यक विद्युत बाधित न हो।

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि जनपद में सभी स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबन्द रहेगी।सभी चौराहों पर पिकेट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की टीम जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने अपील करते हुए कहा किसी भी भ्रामक खबरो पर ध्यान न दे, नही किसी भी सोशल साईट पर आने वाले भ्रामक खबरो व फोटो को पोस्ट करे, अन्यथा संबंधित के खिलाफ ही कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जनपद में महिला के सम्मान एव सुरक्षा हेतु एण्टी रोमियो स्क्वायर्ड टीम सक्रिय रहेगी।विभिन्न पंडालों पर महिला सुरक्षा कर्मियो की भी तैनाती की जाएगी।पंडालो एवं अन्य स्थानो पर शस्त्रो का प्रदर्शन पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होने कहा कि पुलिस की अराजक तत्वो पर पैनी नजर रहेगी तथा इस तरह के शोहदो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने समस्त संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/शहरी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाप्रभारी, समस्त संबंधित अधिकारीगण, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित गणमान्य नगारिक एवं धर्म गुरू, दुर्गा पूजा समिति के आयोजक उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत आधा दर्जन लोग जख्मी
Next: ठगी का शिकार हुए पीड़ित लोगो का  बयान दर्ज क्या अधिकारी दिला पाएंगे न्याय ?

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.