Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुर: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के 10 वर्ष पूर्ण, कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

विशेष संवाददाता 05-02-2025
khabarlogo

गाजीपुर। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार  को सैदपुर सीएससी पर भव्य कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 25 नवजात कन्याओं के जन्म की खुशी में केक काटकर उत्सव मनाया गया। साथ ही, बालिकाओं की माताओं को मिष्ठान, बेबी किट एवं तौलिया का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित आशा, एएनएम एवं अन्य ग्रामीणों को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई तथा पात्र बालिकाओं को योजना से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सीओ सैदपुर अनिल कुमार, तहसीलदार सैदपुर, चिकित्सा अधीक्षक सैदपुर, महिला कल्याण विभाग गाजीपुर की प्रियंका प्रजापति (सेंटर मैनेजर), गौरव वर्मा (काउंसलर, चाइल्ड हेल्पलाइन) सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही, बिरनो ब्लॉक के मानपुर ग्राम, जयंती दशपुर और जखनिया के जलालपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों और ग्रामीणों को कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल संरक्षण सेवाओं एवं बाल विवाह प्रतिषेध कानून की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग गाजीपुर के स्टाफ एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के जितेंद्र दुबे, अर्चना सिंह, अंशु राय सहित कई अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। यह आयोजन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत करने और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: आधार नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, किट क्रियाशील करने के निर्देश
Next: मरदह: सड़क हादसे में युवक की मौत, गुजरात जाने की थी तैयारी

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.