Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

गाजीपुर: यूपीसीए ने पंजीकरण तिथि बढ़ाई, खिलाड़ियों से अपील

विशेष संवाददाता 30-01-2025
khabarlogo

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पूर्वांचल क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई के कारण और समस्त जिला क्रिकेट संघों के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के पंजीकरण की तिथि को 5 फरवरी तक बढ़ा दिया है।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 5 फरवरी 2025 तक https://registration.upca.tv/login लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण की पुष्टि करा लें। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और विशेष रूप से गाजीपुर मंडल के किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को ट्रायल से वंचित नहीं रहना चाहिए, इस उद्देश्य से पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाई गई है।शाश्वत सिंह ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वे स्वयं या अपने प्रतिनिधि द्वारा पंजीकरण स्लिप पर मुहर सहित भुगतान की पुष्टि के लिए मंडल कार्यालय में आकर हस्ताक्षर करा लें। यदि खिलाड़ियों को पंजीकरण में कोई असुविधा या ऑनलाइन/नकद भुगतान में समस्या हो, तो वे गाजीपुर मंडल कार्यालय में आकर नरेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर – 8112529953) और रंजन सिंह (मोबाइल नंबर – 7007684929) से संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय का पता – एन.वाई. सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा परिसर (एसबीआई एटीएम के बगल में), लाल दरवाजा, गाजीपुर है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
Next: गाजीपुर: पीडीए चर्चा कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर हमला, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की अपील

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.