Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पूर्व मंत्री का हुआ भव्य सम्मान

ब्यूरो 25-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
l_211124_20191

दिलदारनगर। भोजपुरी के महानायक और फिल्मकार नाजीर हुसैन की सरजमी उसियां पर एक सम्मान समारोह आयोजित कर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह का सम्मान किया गया।

रिश्ता मैं से नही‚ हम से मजबूत होता है। हम का रिश्ता हम सभी को मजबूत बंधन में बाधने का कार्य करता है। मनुष्य धरती पर एक ही बार जन्म लेता है। इसलिए हमे बेहतर कर्म का निर्वाहन करते हुए रिश्तो को मजबूत करना चाहिए। उक्त बाते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भोजपुरी के महानायक और फिल्मकार नाजीर हुसैन की सरजमी भदौरा ब्लाक के ग्राम उसिया में सम्मान समारोह के दौरान कही। कार्यक्रम की शुरुआत लोकगीत कलाकारों द्वारा गीत बादन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

आगे उन्होंने कहा कि अपने लोग जब स्वागत करते है तो दिल को बड़ा ही सुकुन मिलता है तथा रिश्ता मजबूत होता है। इस गाँव से दिल व खून का रिश्ता है। इस रिश्ते का जीवन-पर्यन्त निर्वहन करता रहूँगा। मेरे न रहने के बाद ही इस इलाके के लोगों पर ऑच आ सकता है। नौजवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ही देश के भविष्य है इसलिए युवाओं को बेहतर कर्म करते हुए जुल्म के खिलाफ लड़ना चाहिए। आज देश बेरोजगारी, महंगाई, कुशासन, भ्रष्टाचार से जूझ रहा है लेकिन नौजवान चुप बैठे है। जब तक हुकूमत के खिलाफ युवा गुस्सा नही दिखायेगे तो ब्यवस्थाए बेहतर नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल कागजों में विकास कर रही है। जनता महगाई का दंश झेल रही है लेकिन जिम्मेदार मस्त हो रहे है। आज पेट्रोल, डीजल, शिक्षा, चिकित्सा, खाद्य वस्तु, भोजन सभी महंगे हो गये है। दो गुनी आय बढ़ाने वाली यह सरकार चुप्पी साधे हुए है तथा जनता परेशान है। पुलिसिंग बेलगाम हो गई है तथा चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है। समाजवादी इतिहास बनाने का कार्य करते है। पिछले कार्यकाल में जितने भी विकास के कार्य हुए है वो अविस्मरणीय है। प्रदेश का विकास करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। हमलोगों की लड़ाई जाति, मजहब से नहीं बल्कि हुकूमत से है इसलिए 22 चूके तो 24 भी हाथ से निकल जायेगा।

सम्मान समारोह में बोलते पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह।

प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सत्ता पक्ष में रहते हुए बिजली, सड़क, पानी, नहर, स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उक्त अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, भदौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंजेब खाँ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जमालुद्दीन खाँ, पूर्व प्रधान जामा खाँ, खालिद अमीर, सुखपाल यादव, आजाद प्रधान, श्रीकृष्ण मौर्य, मुस्ताक खाँ, दुर्गा चौरसिया, हेराम सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, बेचन खाँ, हेशामुद्दीन खाँ, भोलू खाँ, तौकीर खाँ, बबलू सिंह, रजनीकांत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

उसियां में कार्यक्रम के दौरान बोलते पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह

Post navigation

Previous: संरक्षण गृह का किया गया निरीक्षण
Next: हम छोटी सहयोग से भी संतप्त चेहरे पर ला सकते हैं मुस्कान-प्राचार्य डॉ संजीव सिंह

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.