Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मना गया खुशहाल परिवार दिवस

ब्यूरो 23-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक माह की 21 तारीख को मनाये जाने वाले खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन इस बार 22 जुलाई को शासन के निर्देश पर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया | मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इसी क्रम में खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है, जिसमें दंपति को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक किया जाता है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया – इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिये थे कि इस माह 21 जुलाई को बकरीद के उपलक्ष्य में अवकाश होने के कारण खुशहाल परिवार दिवस अगले कार्यदिवस यानि 22 जुलाई को सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित किया जाए।
इसी के तहत बुधवार को जनपद में चार नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 56 महिलाओं ने नसबंदी की सेवा प्राप्त की । इसके अलावा दिवस पर जिले भर में 538 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन, 244 आईयूसीडी, 23 पीपीआईयूसीडी को चुना और 1362 छाया गोली, 818 माला एन, 5405 कंडोम निशुल्क वितरण किया गया।
डॉ वर्मा ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन के सभी साधन नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराए जाते हैं जिसका मुख्य उद्देश्य जनसंख्या को स्थिर करना है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस महीने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा भी चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य नव दंपत्ति को परिवार को सीमित रखने के विभिन्न अस्थायी साधनों के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला व पुरुष नसबंदी कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक दंपत्ति इस कैंप में पहुंच कर इसका नि:शुल्क लाभ उठा सकते हैं।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.