Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

हसनपुरा ग्राम प्रधान उपचुनाव: ऋषिकेश राय की शानदार जीत

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0211

रेवतीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के हसनपुरा ग्राम प्रधान के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस चुनाव में ऋषिकेश राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम अवध को 221 मतों से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की।

मतगणना के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद सिंह यादव ने विजेता प्रत्याशी ऋषिकेश राय को प्रमाण-पत्र सौंपा। जैसे ही यह खबर फैली, उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने फूल-मालाओं से नवनिर्वाचित प्रधान का स्वागत किया और जमकर जश्न मनाया।

मतगणना परिणाम:

  • ऋषिकेश राय – 621 मत
  • राम अवध – 400 मत
  • तीसरे प्रत्याशी – 21 मत
  • अवैध मत – 24

मतगणना प्रक्रिया तीन चक्रों में चार घंटे तक चली। चुनाव में कुल 1757 मतदाताओं में से 1066 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के लिए एक मतदान केंद्र और तीन मतदेय स्थल बनाए गए थे।

नवनिर्वाचित प्रधान का विजन

अपनी पहली जीत से उत्साहित ऋषिकेश राय ने कहा, “मैं हसनपुरा को विकास के मामले में सिर्फ ब्लॉक ही नहीं, बल्कि जिले का मॉडल गाँव बनाऊँगा। यह ग्राम पंचायत अन्य पंचायतों के लिए मिसाल बनेगा।” जीत के बाद उन्होंने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी जाहिर की।

उपचुनाव की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि अगस्त माह में हसनपुरा के पूर्व प्रधान उपेंद्र यादव के असामयिक निधन के कारण यह पद रिक्त हो गया था, जिसके चलते यह उपचुनाव कराया गया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मतगणना और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसडीएम लोकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय, एलआईयू उपनिरीक्षक दीपक कुमार, बीडीओ जमालुद्दीन, एसडीओ शशि प्रकाश एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

ऋषिकेश राय की इस जीत पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दीं।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जमानियां: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Next: बी.एड. परीक्षा में 18 छात्र नकल करते पकड़े गए, तत्काल रिस्टीकेट

संबंधित खबरें

IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025 0
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025 0
01 (7)
  • राजनीति

गाजीपुर: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद पप्पू यादव बरी

विशेष संवाददाता 15-02-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.