Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बी.एड. परीक्षा में 18 छात्र नकल करते पकड़े गए, तत्काल रिस्टीकेट

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
54 (7)

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी.एड. विषम सेमेस्टर की परीक्षा में शुक्रवार को गाजीपुर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा में नकल करते हुए 18 परीक्षार्थी पकड़े गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित (रिस्टीकेट) कर दिया गया।

स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 20 बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित रहे, जबकि 37 अनुपस्थित रहे।परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क रखा गया। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल, पीएसी और प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई। प्रवेश के दौरान छात्रों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा कक्षों की जांच के दौरान 18 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया, जिन पर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई।

नकल प्रकरण की जांच में मुख्य कुलानुशासक प्रो. (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रो. (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव और डॉ. प्रतिमा सिंह शामिल रहे। प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग न करें और ईमानदारी से परीक्षा दें।

Post navigation

Previous: हसनपुरा ग्राम प्रधान उपचुनाव: ऋषिकेश राय की शानदार जीत
Next: डीसीसी/डीएलआरसी बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने ऋण प्रवाह बढ़ाने के दिए निर्देश

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
20260812_134127
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने डीपीआरओ के आरोपों को बताया निराधार

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.