Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

डीसीसी/डीएलआरसी बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने ऋण प्रवाह बढ़ाने के दिए निर्देश

विशेष संवाददाता 21-02-2025
PHOTO--1 (1) (2)

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में दिनांक 20 जनवरी 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में दिसम्बर 2024 तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी एवं विशेष जिला सलाहकार उपसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में दिसंबर 2024 तक की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें ऋण-जमानुपात, वित्तीय समावेशन तथा जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने जनपद में ऋण-जमानुपात में अपेक्षित वृद्धि के लिए बैंकों को ऋण प्रवाह बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स को सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। साथ ही, उन्होंने सभी जनधन खाताधारकों को रूपे कार्ड से आच्छादित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में जिले में एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि सभी बैंकर्स मिलकर विभिन्न योजनाओं के लिए निर्धारित लक्ष्यों को अवश्य पूरा करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी श्रवण कुमार राम, डीडीएम नाबार्ड सुशील कुमार, सभी बैंक समन्वयक और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: बी.एड. परीक्षा में 18 छात्र नकल करते पकड़े गए, तत्काल रिस्टीकेट
Next: 15 छात्र नकल करते पकड़े गए, रेस्टीकेट

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.