Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य

विशेष संवाददाता 22-02-2025
6521

गाजीपुर। जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यालय और विद्यालय आने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं अध्यापक दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के परिवहन अनुभाग-3 द्वारा जारी निर्देशों और सर्वोच्च न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति के दिशानिर्देशों के अनुपालन में दिया गया है।

निर्देशों के तहत दोपहिया वाहन चालकों और उनके पीछे बैठने वाले सहयात्रियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, चारपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने और सभी यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यालयों और विद्यालयों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की जाएगी। बिना इन सुरक्षा उपायों के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या शिक्षक को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सभी को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कर्मचारियों और अध्यापकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए ताकि जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

Post navigation

Previous: रामनरायनपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन
Next: गाजीपुर में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 23 घायल

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.