Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

जमानिया में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 11-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानिया। थाना जमानिया क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पाण्डेय मोड़ के पास से 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम शाह आलम खां पुत्र मुर्तुजा खां, निवासी कुशी थाना दिलदार नगर, जनपद गाजीपुर है।

उपनिरीक्षक अजय कुमार अपने दल-बल के साथ गश्त पर थे, जब मुखबिर से सूचना मिली कि दिलदार नगर से जमानिया की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लहुवार मोड़ पुलिया के पास जाल बिछाया और संदिग्ध मोटरसाइकिल (नं. GJ05HT0764) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की हेडलाइट के अंदर वाइजर में सफेद कपड़े में लपेटी हुई पन्नी से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह हेरोइन को चंदौली में बेचने जा रहा था।

वाहन और मोबाइल भी किए गए जब्त
आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन (मोटोरोला कीपैड और सैमसंग) भी बरामद किए गए हैं। मोटरसाइकिल का पंजीकरण शाह आलम खां के नाम पर गुजरात के सूरत जिले में पाया गया। आरोपी वाहन के कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा, जिसके चलते वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

आरोपी का इकबाल-ए-जुर्म
शाह आलम ने पूछताछ में बताया कि वह काफी समय से इस धंधे में लिप्त है और हेरोइन की तस्करी कर अपनी आजीविका चला रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस कार्रवाई 
दौराने कार्रवाई पुलिस ने मानवाधिकार आयोग और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया। बरामद हेरोइन और वाहन को सील कर कोतवाली लाया गया। आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी जा रही है। जमानिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्वांचल को आपरेटिव बैंक में दिनभर गोपनीय जांच के बाद बैंक के पूर्व प्रवर्तक रामबाबू शांडिल्य गिरफ्तार
Next: काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.